Visitors have accessed this post 56 times.
सिकन्दराऊ : विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम, सिकन्दरा राव के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ईसेपुर से संबंधित क्षेत्रों में 10 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 132 केवी बिजलीघर नगला जलाल के पास नेशनल हाईवे पर मिट्टी भराव एवं राजमार्ग निर्माण कार्य के साथ-साथ 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ईसेपुर की क्षतिग्रस्त 33 केवी अंडरग्राउंड केबिल की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
इस आवश्यक तकनीकी एवं निर्माण कार्य के चलते गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
INPUT – NEERAJ GUPTA











