breaking 1

Visitors have accessed this post 22 times.

मुरसान कोतवाली क्षेत्र के छोटुआ गांव के पास मंगलवार सुबह भैंस खरीद-बिक्री का काम करने वाले एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में व्यापारी के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जवार निवासी हासिम कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई आमीन पुत्र हाजी हफीज भैंस खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उनके अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पटा गांव निवासी सुरेंद्र ने अपने बेटे के लिए गांव जवार से आमीन से एक भैंस खरीदी थी। बताया गया कि करीब 9 बजे आमीन बाइक से पटा गांव से अपने घर जवार लौट रहे थे। आरोप है कि छोटुआ गांव के पास रास्ते में चार युवकों सहित छह लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हासिम का आरोप है कि मारपीट के दौरान आमीन को गंभीर चोटें आईं और आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद ग्रामीण आमीन के साथ मुरसान कोतवाली पहुंचे औ र पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में आमीन के पास से करीब एक लाख रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुरसान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

INPUT – VIRENDRA SHARMA