Visitors have accessed this post 23 times.
हाथरस : सती अमावस्या के पावन अवसर पर हाथरस स्थित श्री रानी सती दादी झुंझुनू मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सेवकों, महिलाओं और दादी भक्तों द्वारा श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ एवं जीवन वृत का गायन किया गया। सती अमावस्या के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम वर्ष में एक बार होने वाला विशेष आयोजन माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और श्रद्धा के साथ रानी सती दादी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने दादी से परिवार में सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। मंगल पाठ के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दादी का गुणगान किया। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ दादी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष खेमका, चितिन सपड़िया, प्रदीप पोद्दार, मनोज अग्रवाल, श्रीमती राजेश अग्रवाल, स्वदेश वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल, अशुल अग्रवाल, उत्कर्ष वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, प्रेम शर्मा, श्रीमती कुसुम, पार्वती जालान, राजकुमारी अग्रवाल, सुमन कनोडिया, मंजू अग्रवाल, सुनीता, अनीता, डोली, अंजू, श्वेता, साधना, लक्ष्मी, सीमा, रेनू अग्रवाल, ऋतु बंसल, नीमा अग्रवाल, सोनू बंसल और सोनू अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजन में सैकड़ों महिलाओं और दादी भक्तों ने भाग लेकर मंगल पाठ किया और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने सती अमावस्या के अवसर पर पूजा-अर्चना कर रानी सती दादी से सभी के मंगल की प्रार्थना की।

INPUT – RAHUL SHARMA









