Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ थीम पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर और फल वितरण, जबकि तहसीलों में विश्वकर्मा टूलकिट वितरण कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे जिले में 49,509 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन, श्री दाऊजी महाराज मंदिर, गांधी पार्क, शहीद स्मारक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में दीप जलाए जाएंगे। साथ ही लाभार्थी परिवारों के घरों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवर, ग्राम सचिवालय, गौशाला, अस्पतालों और प्रमुख चौराहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन होगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन और मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ना है।
INPUT – RAHUL SHARMA











