Visitors have accessed this post 80 times.
हाथरस : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में CMO डॉ. वेद प्रकाश सहित जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण के दौरान HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, 95-95-99 लक्ष्य, HIV एवं STI की स्क्रीनिंग, परामर्श एवं परीक्षण, ART, TB एवं HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U, हाई रिस्क ग्रुप्स, टारगेटेड इंटरवेंशन तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के कानूनी प्रावधानों और HIV से संबंधित भेदभाव की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ. मनीष शर्मा, PHFI के कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट श्री विराट नगर, कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर श्री नीरज श्रीवास्तव तथा दिशा टीम की Ms. शाइस्ता बदर और Ms. रिजवाना हनीफ ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। केस स्टडी, प्रस्तुतीकरण, समूह चर्चा और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को सहभागी बनाया गया। अधिकारियों ने HIV की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, ART से जोड़ने, HIV-TB सेवाओं के एकीकरण और रेफरल-फॉलोअप के साथ स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
INPUT – RAHUL SHARMA











