Visitors have accessed this post 89 times.
हाथरस : वैश्य एकता संस्थान कार्यालय बैनीगंज में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध हास्य कवि स्वर्गीय प्रभु दयाल गर्ग ‘काका हाथरसी’ की जयंती एवं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में काका हाथरसी की हास्य कविताओं और उनके जीवन-दर्शन को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि काका हाथरसी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जीवन को सकारात्मक नजरिए से जीने और सदैव प्रसन्न रहने का संदेश दिया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप बंसल, सुधीर गुप्ता, सुनील अग्रवाल, संदीप मित्तल, प्रतीक गोयल, प्रशांत माहेश्वरी, राजीव गुप्ता, संदीप गोयल, रोहित अग्रवाल और रजत माहेश्वरी सहित अन्य वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA











