Visitors have accessed this post 72 times.
हाथरस : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। रामेश्वर उपाध्याय ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











