Visitors have accessed this post 12 times.

सिकंदराराऊ : सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान दिवस के अवसर पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। आयोजन के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनजागरूकता अभियान, आर्ट प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता सहित समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं एडवोकेट विपिन लबानिया, जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सूफी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, श्रीमती बबली, पूर्व विस्तारक दीपेश कुमार, पूर्व विस्तारक अमन गुप्ता और वार्ड 22 के सभासद सतीश चंद्र सहित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए जनहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री अनिल लबानिया की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

INPUT – NEERAJ GUPTA