Visitors have accessed this post 3 times.
हाथरस : 29 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा को लेकर ‘हर घर एक दीपक’ अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर यात्रा के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दीपक जनसमर्थन और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आवाज का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से लोगों से यात्रा के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से सहभागिता की अपील की जा रही है।

नितिन सिंह शेखावत के अनुसार, 29 सितंबर को राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा हाथरस के हतीसा, मथुरा रोड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, हाथरस तक जाएगी। उन्होंने समर्थकों से यात्रा में शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से शामिल होने की अपील की।

यात्रा को लेकर चलाए जा रहे ‘हर घर एक दीपक’ अभियान के जरिए कार्यकर्ता और समर्थक अपने स्तर पर लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अभियान के दौरान घरों में दीपक जलाकर यात्रा के प्रति समर्थन और सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA











