Visitors have accessed this post 7 times.

अलीगढ़। शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने थाना सिविल लाइन और थाना क्वार्सी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
SP सिटी ने सेण्टर प्वाइंट से अतरौली गेट, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा होते हुए मैरिस चौराहे तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
SP सिटी की पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता दिखाई दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन के बीच सतर्कता और पुलिस की मौजूदगी का संदेश गया।

इनपुट : मोहित कुमार