Visitors have accessed this post 47 times.
हाथरस : 2 अक्टूबर 2026 को हाथरस स्थित संजय गांधी मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक श्री राकेश बल्लभ वशिष्ठ ने अपने संबोधन में सकारात्मक विचारों और अच्छे संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षत्रिय समिति के प्रवर्तक श्री रामकुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन एवं उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सारिका गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

INPUT – AMIT SHARMA










