Visitors have accessed this post 6 times.

हाथरस : गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ती हिंसा, असहिष्णुता और सामाजिक तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.) ने कहा कि आज विश्व के कई हिस्से हिंसा, द्वेष, घृणा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मानव विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नैतिक एवं मानवीय मूल्यों से दूरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करके ही संस्कारयुक्त और शांतिपूर्ण भारत का निर्माण किया जा सकता है। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि यदि दुनिया में सकारात्मक बदलाव देखना है तो इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, सहिष्णुता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, देशसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, आरकेएसके की प्रधानाचार्या प्रीति यादव, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान सहित विशाखा विमल, कुनाल कटारा, गीता गौतम, सुनीता राय, संजय मिश्रा, मौ. दानिश, ऋद्धि अग्रवाल, हिमांशु वार्ष्णेय, निधि अरोरा, निधि शर्मा, ज्योति शर्मा, सारिका सोनी, प्रियंका जैन, मुस्कान, श्रुति कौशिक, श्याम सिंह, रोली तिवारी, पुनीत गुप्ता, पुनीत वार्ष्णेय, सत्यवती और जीतू अरोरा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा जादौन एवं ऊष्मा कश्यप ने किया। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी उपस्थित लोगों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

INPUT – AMIT SHARMA