Visitors have accessed this post 120 times.
पुरदिलनगर : आयोजित रामलीला कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्य प्रताप उर्फ सूरज भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रभु श्रीराम की आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा नेता सूरज भैया ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राचीन परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, धर्म और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कारों को मजबूत करने के साथ ही आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भाजपा नेता ने रामलीला मंचन से जुड़े आयोजकों और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सूर्य प्रताप उर्फ सूरज भैया का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। सभी ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











