Visitors have accessed this post 379 times.

हाथरस नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय के पूज्य पिता स्वर्गीय उपेंद्र उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर नीलकंठ महादेव बगीची, नगला भूरा रोड, रमनपुर हाथरस में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय उपेंद्र उपाध्याय के सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उनके व्यवहार और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोक सभा में मुख्य रूप से शशांक पचौरी एडवोकेट, राधा माधव शर्मा एडवोकेट, शिवाकांत शर्मा एडवोकेट, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, बालकृष्ण उपाध्याय एडवोकेट, डॉ. राजेश त्रिवेदी, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. अवधेश यादव, नितिन बागला, श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भैया), सत्येंद्र स्वरूप फौजी, बृजेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार शम्मी गौतम, शुभम पत्रकार, विनोद शर्मा पत्रकार, बृजेश मिश्रा, आशीष सेगर पत्रकार, पूर्व सभासद नारायण लाल, पूर्व सभासद वीरेंद्र माहौर, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, राम नारायण काके, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, विजय पाठक, संजीव गोयल, सौरभ पाराशर, अभिषेक पाठक, उज्ज्वल गौतम, ऋतु गौतम, बिरजू पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA