Visitors have accessed this post 142 times.

हाथरस : आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाथरस और सिकंदराराऊ क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए। विभागीय टीम ने नवीपुर, हाथरस स्थित शिव मिष्ठान भंडार से खोआ का एक नमूना लिया। वहीं रति का नगला, सिकंदराराऊ स्थित श्री बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से सफेद रसगुल्ला और खोआ के दो नमूने मिलावट के संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए। इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर साफ-सफाई के संबंध में सुधार नोटिस भी जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश और सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश के क्रम में की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं करतार सिंह मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA