Visitors have accessed this post 15 times.

हाथरस : सामाजिक जनसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संगठन ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ का विस्तार हुआ है। संगठन की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 35 नए लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन ने हाथरस में अपनी मजबूती बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह सदस्यता अभियान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक विजय कुमार शर्मा के प्रेरणा और निर्देशन में संचालित किया गया। इस दौरान जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर और जिला मीडिया प्रभारी उज्वल गौतम ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें संगठन के उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। संगठन के पदाधिकारियों के प्रयासों से 35 नए लोगों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़कर समाजसेवा, एकता, भाईचारे और आमजन के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और हाथरस में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उसके अधिकारों, सम्मान और जनकल्याण से जुड़ी आवाज पहुंचाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

INPUT – AMIT SHARMA