Visitors have accessed this post 1076 times.

सिकनंदराराऊ (हाथरस) : पुरदिलनगर में कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा के निर्देशन में हो रहे फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जगह जगह पुलिस टीम पुष्प वर्षा कर इस कठिन समय में पुलिस का उत्साह वर्धन किया। थाना प्रभारी प्रवेश राणा और पुरदिनगर चौकी प्रभारी घनेन्द्र शर्मा मय पुलिस बल के साथ बाजार में जब मार्च करने निकले तब लोगों का कहना था कि वह इस लिए सम्मान कर रहे पुलिस का क्योंकि पुलिस सभी के जीवन को कोरोना वायरस से बचाने के लिए डटी हुई है और दिन रात बिना थके सेवा कर रही है । साथ क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि पुलिस के इस रुप को देखकर उनके मन में पुलिस-प्रशासन के प्रति सम्मान और बढ़ गया है ।

कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा सहित पूरी पुलिस टीम यह देख वेहद उत्साहित हुई।

इनपुट : रविन्द्र यादव

हाथरस एवं आस पास की ख़बरों को सबसे पहले जानने के लिए तुरंत डाउनलोड करें TV30 INDIA न्यूज ऐप
डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें –
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp