Visitors have accessed this post 1159 times.

सासनी (हाथरस) : सासनी तहसील क्षेत्र के गांव बरसै में कोरोना वायरस के बचाव हेतु दवाओं का छिडकाव कर सेनेटाइज कराया गया। यहां ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से पूरे गांव में सेनेटाइज किया गया।

गुरूवार को दवाओं का छिडकाव कर सेनेटाइज करते वक्त ग्राम प्रधान दुर्गेश सोलंकी व उनके पति नेमसिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से बताया कि चीन से आई कोरोना महामारी के कारण विश्व में त्राहि-त्राहि मची है। वहीं हमें इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए स्वयं सुरक्षित रहना होगा। इसी बात को लेकर गांव में सेनेटाइज कराया गया हैं और जरूरत पडने पर फिर से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां प्रशासनिक और शासनिक अधिकारी योद्धा इस युद्ध को जीतने में अपनी ड्यूटी चौबीस घंटे कर रहे हैं वही हमें भी इन योद्धाओं का पूरा सहयोग करना चाहिए। समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो लॉक डाउन के चलते खाने पीने की वस्तुओ के घर में न होने से परेशान हैं, ऐसे लोगों के बारे में भी पता कर हमें उनकी सहायता में जुटना चाहिए। जिससे अधिकारियों के साथ हम भी इस युद्ध के सहभागी बन सके। सेनेटाइज कराते वक्त संतोष कुमार, राजपाल सिंह, सफाई योद्धा सत्य प्रकाश, रामसिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

इनपुट : आविद हुसैन