Visitors have accessed this post 1615 times.
सासनी (हाथरस) : विश्वव्यापी संकट कोरोना महामारी के चलते शिवार्च फाउण्डेशन पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं ने मजलूमों को घर-घर जाकर राशन वितरित किया।
शिवार्च फाउंडेशन के सदस्य शुभम वर्मा ने राशन वितरित करते वक्त बताया कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों तथा कार्रकर्ताओं द्वारा देश की संकटकालीन घडी में लोगों की हर प्रकार से मदद की जा रही है। और आगे भी उनका फाउण्डेशन यह मदद करता रहेगा। बता दें कि शिवार्च फाउण्डेशन सासनी इकाई में अधिकतर वह युवक और किशोर शामिल हैं जो अपने माता पिता से मिले जेबखर्च को बचाकर लोगों की मदद कर रहे है। जनसेवा में जुडे अर्चित गौतम , पीयूष पाराशर, नितिन शर्मा, आशुतोष पाठक, रविकांत शर्मा, शिव पाठक, गौरव शर्मा, जतिन वार्ष्णेय आदि की भूमिका इस कोरोना युद्ध में काफी सराहनीय है।
इनपुट : आविद हुसैन









