Visitors have accessed this post 1776 times.
घरों से बाहर घूम रहे लोग.आगरा में रोज कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार तक यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया। इसके बावजूद हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। सख्ती से निगरानी और जरूरी सामान की होम डिलीवरी नहीं होने के कारण यहां के लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कभी पानी के लिए तो कभी सब्जी, दूध व अन्य सामान के लिए लोग लॉकडाउन तोड़ रहे हैं।
इसी तरह सब्जी और दूध के लिए भी यहां लोग लॉकडाउन तोड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासी ने बताया कि अगर पानी के कैंपर, सब्जी और दूध घर तक पहुंच जाए तो लोग न निकलें। लोग निकल तो रहे हैं लेकिन इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। न तो जरूरी सामान आ रहा है, न ही निगरानी हो रही है।
INPUT – Buero report









