Visitors have accessed this post 1135 times.
सहपऊ (हाथरस) : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बे में पांच परिवारों के सदस्यों को घर में ही क्वारन्टन करने के बाद उनके घर से बाहर कस्बे में घूमने फिरने की शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने इस शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पांचों परिवार के सदस्यों को घर से बाहर नही निकलने की चेतावनी दी। इसके साथ पांचों परिवारों के पूरे सदस्यों से कहा कि यदि इस चेतावनी के बाद उन लोगों ने घर बाहर निकलने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि कस्बे के पांच परिवार 29 अप्रैल को सासनी में उनके रिश्तेदार के यहां हुई महिला की मौत होने के बाद उनके दाह संस्कार में शामिल होने गये थे। मृतका महिला के पुत्र के मेडिकल जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के उन सभी परिवारों का मेडिकल चेकअप किया जो सासनी में मृतक महिला के दाह संस्कार में गये थे। उन सभी परिवार के सभी सदस्य मेडिकल चेकअप में स्वस्थ मिले लेकिन कोरोना महामारी से बचाव के लिए ऐतिहातन सभी परिवार को घर में ही क्वारन्टन कर दिया था।
इनपुट : अखिलेश वाष्णेय









