Visitors have accessed this post 422 times.

सहपऊ (हाथरस) : जलेसर लोकसभा के पूर्व भाजपा सासंद स्वामी सुरेशानन्द जी का आज शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

जानकारी के अनुसार स्वामी सुरेशानन्द कैंसर से पीड़ित थे उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में इलाज चला रहा था । आज शनिवार को प्रातः 4 बजे उन्होने इलाल के दौरान अन्तिम साँस ली है। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभ चिन्तको व समर्थकों, क्षेत्रीय जनता व भाजपाइयों आदि में शोक की लहर दौड़ गयी। स्वामी सुरेशानन्द वर्ष 1991 में श्रीराम मंदिर आंदोलन के चलते भाजपा की लहर में जलेसर लोकसभा से 10 वी लोकसभा के मध्यावती चुनाव में सासंद चुने गये वर्ष 1996 तक क्ष्रेत्र का प्रतिनिधित्व किया । उस समय (सहपऊ-सादबाद) जलेसर लोकसभा क्षेत्र के अधीन आता था। क्षेत्रीय जनता में उनके काफी स्नेही सम्बन्ध रहे है। सूचना मिलते ही लोगो ने गहरा दुखः प्रकट कर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में पूर्व सासंद स्वामी सुरेशानन्द के पूर्व प्रतिनिधि आनन्द कुमार शर्मा (एड.) प्रान्तीय संयोजक धर्म जागरण मंच विनोद कुमार चौहान, प्रान्तीय संयोजक धर्मयात्रा ललित कुमार साह,उपसभापति सहकारी संघ सहपऊ रजत उपाध्याय, भाजपा नेता प्रीति चौधरी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र सिंह बधौतिया,नामित सभासद न.प. धीरज कुमार सिसौदिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार वर्मा,राजेश वार्ष्णेय,डॉ सुरेन्द्र सिंह राघव, रवेंद्र सिंह राघव पूर्व प्रधान,राघवेन्द्र सिंह चौहान, सुनील शाह,राकेश सिसौदिया, देवेन्द्र शाह प्रधान उधैना, रमेश चन्द्र शास्त्री व सत्यप्रकाश शाह, राजेश सिंह आदि ने गहरा दुख प्रकट कर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

इनपुट : अखिलेश वाष्णेय