Visitors have accessed this post 1012 times.
डीएम ने जारी की एडवाइजरी.कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगरा के डीएम प्रभु एन. सिंह ने बैंकों को दो दिन के लिए बंद रखने की एडवाइजरी जारी की है. जिन शाखाओं पर अत्यधिक भीड़ लग रहती है, उन्हें 48 घंटे तक बंद रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं. हालांकि जिले की एक मुख्य शाखा खुली रहेगी. इसके अलावा किसी भी समस्या में बैंक मैनेजर डीएम से संपर्क कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने सबसे पहले आगरा से ही पांव पसारने शुरू किए थे. जिसके बाद प्रदेश के साथ-साथ आगरा में भी कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा |
INPUT – Brij Kishor sharma









