Visitors have accessed this post 1104 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : मंगलवार को कस्बा के बाजारों में रोस्टर के विपरीत दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों के खिलाफ एसडीएम विजय कुमार शर्मा एवं सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने कार्यवाही की। अधिकारियों के बाजार में पहुँचते ही दुकानदारों में हड़कप मच गया। बिना रोस्टर के दुकान खोल कर बैठे दुकानदार दुकानों के शटर गिरकर भागते हुए नजर आए। प्रशासन द्वारा जारी किए रोस्टर की दुकानदारों द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। वही अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानदारों की दुकानों की चाबी भी जब्त की है। वही अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण कर रोस्टर के विपरीत दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों की वीडियो ग्राफी कराई है। दुकानदार व ग्राहक मास्क का प्रयोग नही कर रहे थे। जिन्हें मास्क लगाने को अधिकारियों ने अपील की है।

इनपुट : अनूप शर्मा