Visitors have accessed this post 667 times.
हाथरस : चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी स्थित पेट्रोल पंप के समीप मारुति कार और अन्य गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत में मारुति वैन में भीषण आग लग गई । मारुति वैन में आग लगने से वैन में सवार तीन लोगो की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वही वैन सवार चार लोग जलकर गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीषण हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह ने पहुँचकर दुर्घटना के बारे में पुलिसकर्मियों से जानकारी हासिल की ।
यह भी पढ़े : कटहल खाने से होंगे यह फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









