Visitors have accessed this post 686 times.
सिकंदराराऊ – नवागत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने नगर में पैदल भ्रमण करके कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों पर सभी लोग अमल करें।
अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। रास्तों पर भीड न लगाएं ।घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सभी लोग सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना सहयोग दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल प्रवेश राणा , क्राइम निरीक्षक योगेंद्र कुमार , एसआई प्रमोद कुमार , अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
(अनूप शर्मा)









