Visitors have accessed this post 639 times.
सिकंदराराऊ : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक के डस्टबिन लगाने हेतु वितरित किए गए थे। बाबजूद इसके गांव खेड़िया खुर्द के ग्राम प्रधान द्वारा उन्हें गांव में न लगाकर उन्हें अपनी छत पर रखा है। जो छत पर धूल फांकते हुए नजर आ रहे है। ग्राम प्रधान की छत पर रखे डस्टबिनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री के इस अभियान को किस तरह से पूर्ण किया जा रहा है। इससे तो प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर धराशायी होती हुई नजर आ रही है।
(अनूप शर्मा)









