Visitors have accessed this post 709 times.
कालपी -( जालौन)आज दिन गुरुवार को कप्तान डॉ सतीश कुमार द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस मे ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह को दिखाया गया लाइन का रास्ता साथ ही नये चौकी इंचार्ज के रूप मे उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्रा को ज्ञान भारती चौकी की कमान सौंपी गई आपको बता दे कि हाल ही मे किए गए कार्य की पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने रविशंकर मिश्रा द्वारा किए गए कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की मिश्रा जी के कार्य से प्रसन्न होकर पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया और ज्ञान भारती चौकी का मालिकाना हक दिया गया आपको बता दे कि अपनी छवि को कायम रखने वाले रवि शंकर मिश्रा ने पदभार संभालते ही कहा कि मै शासन की नीतियो तथा उच्च अधिकारियो के निर्देश पर अपराधो पर नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था स्थापित करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी अपराधी व अपराध मे शामिल होने वाले अपराधियो को जेल भेजा जाएगा व कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा और कुशलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन करूंगा।
INPUT – योगेश द्विवेदी









