Visitors have accessed this post 864 times.

हाथरस :  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजेश राठौर के अनुसार देर रात तक कोरोना की जांच हेतु भेजे गए 893 सैंपल की की रिपोर्ट प्राप्त हुई । जिसमें से 889 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि हाथरस खातीखाना निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है साथ ही साथ हाथरस के कस्बा सासनी से भी 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । जिनमें एक युवक हरी नगर कॉलोनी से है जिसकी उम्र लगभग 28 साल है तथा एक युवक धोबियान मोहल्ला से और कोतवाली सासनी के एक हेड कांस्टेबल भी पॉजिटिव पाए गए हैं ।

(अनूप शर्मा)