Visitors have accessed this post 895 times.

हाथरस : वैसे से तो संसार में मां पुत्र का संबंध बहुत बड़ा होता है।पुत्र तो कपूत हो सकते हैं । किंतु मां कुमाता नहीं हो सकती । लेकिन कलयुग के आगोश में समा कर मां भी कुमाता बन गई है । जिसके चलते सासनी क्षेत्र के गांव लुड्डी नगला में उस समय सनसनी फैल गई । जब एक अमरूद के बाग के किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।