Visitors have accessed this post 845 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास इनवर्टर का तार लगाते समय एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार महेश कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र महीपाल सिंह निवासी रेलवे स्टेशन के सामने सिकंदराराऊ सोमवार की रात्रि साढ़े 9 बजे इनवर्टर का तार लगा रहा था। उसी समय इन्वर्टर में अचानक करंट उतर आया। जिससे महेश की देखते देखते मौत हो गई। मृतक भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उमेश नागर का भाई था। मृतक दिल्ली में एक सुरक्षा कंपनी में सुपरवाइजर की पोस्ट पर तैनात था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते परिजनों ने उसे दिल्ली से सिकंदराराऊ बुला लिया था। महेश की मृत्यु से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। महिलाओं एवं परिजनों का रो रो का बुरा हाल था। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया है।

(अनूप शर्मा)