Visitors have accessed this post 937 times.

सिकंदराराऊ – कस्बा के ब्राह्मण नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ब्राह्मण हत्याओं को लेकर विरोध कर रहे प्रोफेसर अभिषेक मिश्र से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सम्मानित किया और एक ज्ञापन देकर अलीगढ़ व आगरा मंडलों में ब्राह्मणों के साथ होने वाले अत्याचार एवं अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया।
श्री मिश्र ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में किसी भी ब्राह्मण का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उत्पीड़न के खिलाफ पूरे जोर शोर से आवाज उठाई जाएगी। यदि सरकार ने हिटलर सही तरीके से ब्राह्मणों की आवाज को दबाने और दमनकारी नीति अपनाने का प्रयास किया तो ब्राह्मण समाज आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।

input: अनूप शर्मा