Visitors have accessed this post 878 times.

सिकन्दराराऊ – कस्बा के जाने-माने अंतराष्ट्रीय गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना के आवास पर उनके ही गरिमामयी सानिध्य में विमल साहित्य संवर्धक संस्था के सचिव कवि अवशेष ‘विमल’ का 30 वाँ जन्मदिन स्थानीय कविमित्रों की उपस्थिति में मनाया गया। सभी कविमित्रों ने अवशेष को अपने शब्दों में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. सक्सेना ने कहा कि कम उम्र में ही अवशेष की लेखनी ने साहित्य सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी साहित्य प्रतिभा प्रसंशनीय है। 18 सितम्बर की शाम को सम्पन्न हुए इस जन्मदिन कार्यक्रम पर कवियों द्वारा हास्य अवतार काका हाथरसी की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि पर काका की पावन स्मृति को भी नमन किया गया। कवियों ने काका हाथरसी के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा की। इस अवसर पर वंदना सक्सेना, हरपाल यादव, पंकज पण्डा, अवनीश यादव, देव कुमार, शिवम कुमार आज़ाद, ललित मोहन भारद्वाज की उपस्थिति रही।

इनपुट -: अनूप शर्मा ।