Visitors have accessed this post 1128 times.

कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था।कुमार सानू का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनके पिता पशुपति भट्टाचार्य एक गायक और संगीतकार थे। वह अपने पिता और बड़ी बहन के साथ कोलकाता के सिंधी इलाके में रहा करते थे।कुमार ने अपने जीवन में दो शादियाँ की हैं।पहली शादी उन्होंने रीटा भट्टाचार्य से 80 के दशक में की थी। जिससे उन्हें तीन लड़के जेस्सी, जीको और जान हुए। अपने करियर के सफलतम दौर में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी से भी जुड़ा। जिसकी वजह से उन्हें तलाक का भी सामना करना पड़ा। मीनाक्षी और रीटा दोनों से अलग हो जाने के बाद कुमार सानु ने बीकानेर की लड़की सलोनी से शादी की।जिससे उन्हें दो लड़कियां शन्नों और एना हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का 90 का दशक कुमार सानू की आवाज के लिए जाना जाता था। इस दौर में कुमार सानू के एक के बाद एक सुपरहिट गाने आये जो आज भी सुने जाते हैं।इसी कारण उनका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदिता गायकों की सूची में रखा जाता हैं।वर्ष 2009 में कुमार सानू को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया था। यह कुछ बाते जो की मशहूर सिंगर कुमार सानू जी के जीवन से जुड़ी हुई है।

input: komal agrawal

यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp