Visitors have accessed this post 1699 times.
मनमोहन सिंह का जन्म अखंड भारत के पंजाब प्रान्त (वर्तमान पाकिस्तान) स्थित गाह में 26 सितम्बर, 1932 को एक सिख परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। छोटी उम्र में ही उनकी माता का निधन हो गया और इसलिए उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया। बचपन से ही उन्हें पढाई में रूचि थी और वह कक्षा में अक्सर अव्वल आते थे।मनमोहन सिंह भारत के 14वे प्रधानमंत्री थे। वह एक महान विचारक, विद्वान और बुद्धिमान अर्थशास्त्री हैं। राजनीती में सम्पूर्ण रूप से सक्रीय होने से पहले उन्होंने कई प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में कार्य किया और अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कई सम्मान प्रदान किये गए। बाद के कुछ वर्षो में वह नौकरशाह से राजनेता बन गए. उनके शासन काल के दौरान भारत की आर्थिक मुद्रा स्फीति में एक आमूल परिवर्तन आया।
यह भी पढ़े : CBSE classes का नया बैच तुरंत रेजिस्ट्रेन कराएं
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










