Visitors have accessed this post 851 times.

चंकी पाण्डेय का जन्म 26 सितंबर 1962 को हुआ था चंकी पाण्डेय की शादी भावना पाण्डेय से हुई है। उनकी दो बेटियां हैं। बॉलीवुड में अभिनय के अलावा वह रेस्त्रां बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।
चंकी पाण्डेय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में फिल्म दरार से की है। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म तेजाब के मुन्ना के किरदार से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ सहायक कलाकार का नामंकन भी मिला था। उसके बाद उन्होंने कई सफल-असफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने वर्ष 1987 से लेकर 1993 तक हिंदी सिनेमा में कई बतौर अभिनेता फ़िल्में की जिसमे काफी फ़िल्में सफल रहीं। एकाएक उनकी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होना शुरू हो गयी। उसके उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया। बांग्लादेशी सिनेमा करियर में कई सफल फ़िल्में की। उसके बाद वह साल 2003 में वापस हिंदी सिनेमा में कमबैक किया। उन्होंने क़यामत, एलान जैसी फ़िल्में की। जो बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई।

यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp