Visitors have accessed this post 868 times.
सासनी : 24 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी कार्रकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक पार्टी के देहात मंडलाध्यक्ष धु्रव शर्मा की अध्यक्षता में गांव समामई स्थित एनएस गार्डन में आहूत की गईं। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की नीति और योजनाआंे के बारे में जानकारी दी।
बैठक में रूपेश उपाध्य ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव में ब्लाक चुनाव एवं जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा ईमानदार लोगों को बिना किसी धनवल के चुना जाएगा। जिससे पूरे भारत में भ्रष्टाचार का अंत हो सकेगा। इसक अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट कर सरकार की नीतियों और योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विचार विमर्श किया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, शिवदेव दीक्षित, विक्रम सिंह जादौन, रामवीर तोमर, राजकुमार सोलंकी, महेन्द्र सिहं, सोमेश सोलंकी, तेजवीर सिंह तोमर, के अलाव क्षेत्रीय ग्रामीण इलाकों से आए तमाम लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन कुंवर कन्हैया सिंह तोमर ने किया।
input : avid hussain









