Visitors have accessed this post 1202 times.

सासनी : 28 अक्टूबर। गांव ममौता कलां में बीमारी फैलने की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को समाचार पत्रों के माध्यम से हुई तो खलबली मच गई। विभाग ने आनन-फानन में चार सदस्यीय टीम भेजकर गांव में लोगों की खून जांच के संेपल लिए और दवाऐ दी।
बता दे कि गांव ममौता में फैली बीमारी की खबर जब दैनिक लालसा में छपी तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में एक टीम का गठन किया और सुबह होते ही गांव ममौता के लिए कूच किया। जहां प्राथमिक विद्यालय में जाकर एक शिविर लगाया और बीमार लोगों से खूने के सेंपल लेकर बीमारी की जांच को भेजे तथा हल्का बुखार आदि होने वाले मरीजों को दवायें बितरित की गई। इस दौरान टीम में डा. अलका, डा. सुदेश , अनिल, रेनू, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, एवं लैब टैक्नीश्यिन आकाश कौशिक मौजूद थे।

input : avid hussain