Visitors have accessed this post 280 times.

सासनी : मंगलवार की देर शाम इगलास मार्ग स्थित नगला गढू के निकट दो बाइकें आपस में भिड गई। जिसमेे एक बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरो की भीड द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुच गई। राहगीरो की मदद से गम्भीर रुप से घायल को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। जिला अस्पताल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन के गांव बघराया निवासी 32 वर्षीय महेश पुत्र राम सहाय अपने दूसरे साथी भोला पुत्र मटरू निवासी महौ को अपनी बाइक पर लेकर मंगलवार की सुबह अपने निजी काम से इगलास गए थे। काम समाप्त करने के बाद देर शाम करीब साढे सात बजे दोनो लोग अपनी बाइक से इगलास से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह इगलास रोड़ पर नगला गढू चैराहे के निकट स्थित पैट्रोल पम्प के सामने पहुंचे वैसे ही सासनी से तेज गति से आ रही बाइक आपस में टक्करा गई। दुर्घटना में अज्ञात बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि इगलास से लौट रहे बघराया निवासी महेश की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी भोला गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

input : avid hussain