Visitors have accessed this post 1003 times.

7 नवंबर 1973 को किरण का जन्म तेलंगाना में हुआ। साल 1992 में किरण के माता-पिता ने मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएशन किया है। किरण राव ने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। इसके बाद किरण ने आशुतोष की फिल्म स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी। इधर, आमिर खान की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आमिर खान ने बचपन की दोस्त रीना से शादी की, फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp