Visitors have accessed this post 789 times.
सिकंदराराऊ : फिरोजाबाद जिले में हुई पुजारी विजय दीक्षित की हत्या की घटना घोर निंदनीय है। अमानवीय तरीके से पुजारी की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। यह एक नृशंस हत्या है।
उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याओं का सिलसिला चल रहा है। इस सिलसिले पर अब रोक लगनी चाहिए। यह बर्दाश्त से बाहर है। जब तक ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न की एक घटना का खुलासा नहीं हो पाता तब तक दूसरी घटना हो जाती है। अभी मिर्जापुर में हुए तिहरे हत्याकांड में कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है उससे पहले ही फिरोजाबाद में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। आखिर कब तक यह सिलसिला चलता रहेगा। फिरोजाबाद पुलिस हत्यारों के खिलाफ अति शीघ्र कड़ी कार्रवाई करें।
input : अनूप शर्मा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










