Visitors have accessed this post 747 times.
हाथरस सदर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिसके कब्ज़े से चोरी किये गये दो चूडी पीली धातु,दो लेडीज अंगूठी पीली धातु, एक टीका माथे का पीली धातू ,एक कुन्डल पीली धातु का रवादार तथा एक हार पीली धातु का टूटा हुआ, दो रवा हार के टूटे हुये व 2100 रू नगद बरामद किये है । आपको बता दे कि कल मुबीन पुत्र नवाब खाँ निवासी अग्रसेन पुरन ट्रान्स यमुना कालोनी नवीन गल्ला मण्डी थाना एत्मादौला आगरा द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि नाई का नगला स्थित लियाकत अली के मकान से अज्ञात चोरो द्वारा कुछ आभूषण व नगदी चोरी कर ले गये है । जिसके संबंध में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हाथरस पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम दीपक पुत्र भगवती प्रसाद उम्र 20 वर्ष जो कि नाई का नगला जनपद हाथरस का रहने वाला है । पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।
INPUT – Brajmohan Thinua

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









