Visitors have accessed this post 415 times.

एटा : देश में दहेज प्रथा अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जहाँ एटा के एक गाँव में दहेज की खातिर दूल्हे ने दुल्हन को ठुकरा दिया। आपको बता दें बुलंदशहर के डिबाई से धूमधाम के साथ बारात थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भिखारी में आई थी। जहां खुशियों के माहौल में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब जयमाला के बाद फेरों के लिए दूल्हे को बुलवाया गया। तभी पता चला कि दूल्हा मौके से रफूचक्कर हो गया है। दुल्हन के पिता ने बताया की शादी का आधा प्रोग्राम हो चुका था। जयमाला पढ़ चुकी थी। जिसके बाद अचानक ही दूल्हे व उसके परिजनों के हाव भाव बदलने लगे। काफी पूछे जाने पर उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात कही। जिससे लड़की का पिता लेखराज सिंह आगे के कार्यक्रम में जुट गए। मौका पाकर दूल्हा हरेंद्र सिंह व उसके पिता मलिखान सिंह बारात के साथ दबे पांव रफूचक्कर हो गया। मामले की शिकायत। पीड़ित ने दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित थाना में की है।

input : arvind yadav

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp