Visitors have accessed this post 679 times.

सासनी कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गांव गोहाना ठेके के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा हे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में सासनी कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना मय एस.आई शांति शरण यादव के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन व वारंटी की तलास में मामूर थे ,तभी गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना मिली की, एक वारंटी अभियुक्त गांव गोहाना ठेके के निकट खड़ा हुआ है। सूचना पर विश्वास करते हुए कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के बताए हुए स्थान पर पहुंचे तो वहां आशीष कुमार उर्फ आशु पुत्र ओमप्रकाश ग्राम निवासी ऊतरा खड़ा हुआ था, जिसको पुलिस ने दविश देकर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई, जिसके विरुद्ध थाना सासनी पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेजा है।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : जब किसी इंसान की एकदम से मृत्यु होती है तो उसकी प्रक्रिया किस प्रकार होती है

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp