Visitors have accessed this post 844 times.
सासनी : गांव नोजलपुर में किसान अमरीश की खेतों पर हत्या के बाद आलू खुदाई कार्र रूक गया था। जिसे पुलिस की निगरानी में शुरू कराया गया।
बता दें कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नौजरपुर मैं छेड़खानी का केस वापस न लेने पर 1 मार्च 2021 की शाम को एक किसान की दबंग लोगों ने इसी खेत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। किसान अमरीश की हत्या के बाद परिवार के लोग शोक में डूब गये। तथा मृतक के यहां सांत्वना देने के लिए राजनेताओं का आना शुरू हो गया। इस बीच खेतों में खुदे पडे आलू बर्वाद न हो जाएं और जो आलू खुदे नहीं हैं वह भी खराब न हो जाए। इसे देखते हुए एसपी विनीत जयसवाल के निर्देशन के पुलिस की सुरक्षा में मृतक किसान के आलू की खुदाई का काम शुरू कराया गया। किसान के खेतों पर पुलिस का कडा पहरा लगाया गया है। और पुलिस की निगरानी में खेतों से आलू की खुदाई कराने के बाद उन्हें बोरियांे में सुरक्षित भरवाया जा रहा है।
INPUT – Avid Hussain

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









