Visitors have accessed this post 519 times.
सासनी : तहसील क्षेत्र के गांव टिकारी में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
चिकित्सकों ने बताया कि गांव में ग्रामीणों में होने वाली ब्लडशुगर, ब्लडपे्रशर, नेत्र परीक्षण, हेपेटाइटिज, आदि बीमारियों की जांच की गई। तथा दवायें वितरित की गई। शिवर में शाम तक करीब साठ से भी अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर में डा. एमआई आलम, डा. स्वदेश शर्मा, डा. डीके सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी, फार्मासिस्ट शिवकुमार, संतोष कुमार आंगनबाडी, आशा, तथा एएनएम मौजूद थी। शिविर में कोविड-जांच का कांउटर लगाया गया था। मगर एक भी कोरोन जांच नहीं की गई।
यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










