Visitors have accessed this post 774 times.
सासनी : मंगलवार को लुटसान के निकट ईको कार और टेम्पो में आमने सामने हुई टक्कर में घायल हुए हाजीपुर के नरेन्द्र पुत्र मानिकचंद की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि मंगलवार को इको कार ने लुटसान रोड पर ईको कार ने टेम्पो में टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल हुए नरेंद्र कुमार पुत्र मानिक चंद्र निवासी हाजीपुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से परिजन गंभीर हालत में घायल को निजी चिकित्सालय ले गये जहां बुधवार को सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान नरेन्द्र की मौत हो गई। नरेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा है। वही मृतक के पुत्र हिमांचल कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। क्षतिग्रस्त कार व टेंपो पुलिस के कब्जे में है।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है , और इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है ।
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










