Visitors have accessed this post 1082 times.
सासनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासनी इकाई द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें देश के अमर शहीदों को पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
बुधवार को वक्ताओं ने कहा कि आज हम आजादी की जो सांस ले रहे है उसके लिए हमारे देश के जाबांजों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकेंगे। ऐसे जाबांजों को याद करना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी। देश की स्वतंत्रता में अपने प्राणों का बलिदान कर युवाओं के अंदर आजादी की ज्वाला जलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि हमारे प्ररेणाश्रोत है। इस दौरान अध्यक्ष अनिल शर्मा जी नगर मंत्री अंशुल जी,रोहित ,दीपेश , गोपाल,समीर ,अभिषेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े : दुनिया के 5 अनोखे पंछी जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










