Visitors have accessed this post 1476 times.
सादाबाद ( हाथरस) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है जिसके चलते ग्रामीणों में अच्छी खासी रौनक देखी जा सकती है , पंचायत चुनाव के चलते प्रत्याशियों की दिन रात की नींद उड़ गई है , कल से प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने हैं , जिसको लेकर गांवों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, इसी के तहत सादाबाद क्षेत्र की कुरसंडा ग्राम पंचायत के संभावित प्रत्याशी मनीषा चौधरी का कुरसंडा के मजरा लालगढ़ी में चौधरी गंगाशरण के आवास पर स्वागत हुआ
, संभावित प्रधान पद प्रत्याशी चौधरी मनीषा सिंह एवं पति समाज सेवी चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार का भव्य स्वागत ग्रामीणों ने साफा बांधकर किया , इस मौके पर ग्रीमीणों में खुशी दिखी ।
इनपुट : रंजीत कुमार
अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










