Visitors have accessed this post 1325 times.
नेशनल हाईवे किनारे सिंभावली के मुख्य बाजार भगवती गंज में कृष्णा ज्वेलर्स शॉप पर रविवार की देर रात को चोरों ने धावा बोल दुकान में रखी नगदी,चांदी की मूर्तियां और सीसी टीवी का सेटअप बॉक्स भी लेकर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी गहनता के साथ जांच पड़ताल शुरू की।कृष्णा ज्वेलर्स दुकान स्वामी किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी दुकान में देर रात को चोरों ने धावा बोल चांदी की मूर्तियां जिनमें करीब 4 किलोग्राम चांदी थी।वहीं दो हज़ार रुपए की नगदी और दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरों का सेटअप बॉक्स भी चोर चोरी कर ले गए हैं।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित ज्वेलर्स की तहरीर के आधार जांच की जा रही है। वही फॉरेंसिक टीम देवराज नागर, कपिल कुमार और चीनू समेत फिंगर प्रिन्ट समेत कई जांच की है
INPUT – Parmod Sharma









